1. राजगीर एक अनोखा शहर है याहा आपको घुमने से आपकी मन की शांति मिलती है
2.याहा अनेको प्रसार की घुमने वाला छीज है
राजगीर में बने ग्लास ब्रिज पर रोज उमड़ने लगी हजारों की भीड़, बदली गई व्यवस्था, जानें एक दिन में कितने लोग अब उठा सकेंगे लुफ्त !
आपने सोशल मीडिया या इंटरनेट पर सर्फिंग करते हुए चीन और अमेरिका के ग्लास ब्रिज की तस्वीरें और वीडियो जरूर देखी होंगी। इन्हें देखने के बाद आपका मन भी इन खूबसूरत जगहों पर जाने का करता होगा। लेकिन आप में से ज्यादातर लोग इन जगहों पर अलग-अलग कारणों से नहीं जा पाएंगे होंगे। पर अब ग्लास ब्रिज पर चढ़कर स्काई वॉक करने और वादियों का नजारा लेने का सपना अपने देश में ही साकार होने वाला है। जी हां, बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बनकर तैयार हुआ ग्लास ब्रिज कभी भी आपके लिए खोला जा सकता है और आप यहां जाकर लुफ्त उठा सकते हैं।
बिहार में राजगीर अभी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हाल में ही यहां चीन में कांच के बने पुल के तर्ज पर एक ग्लास ब्रिज तैयार किया गया है. जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. पांच पहाड़ियों से घिरे राजगीर में लोग इस ग्लास ब्रिज का आनंद ले रहे हैं. देश के दूसरे ग्लास स्काईवॉक ब्रिज पर चलने वाले पर्यटकों की भीड़ रोजाना उमड़ रही है. ये भीड़ पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व अधिकारियों के लिए चिंता का विषय भी बन गया है. ब्रिज की क्षमता को देखते हुए अब रोजाना ग्लास स्काइवॉक पर जाने वालों की संख्या 800 कर दी गई है.